NIFTY SHARE PRICE: निफ़्टी 91 अंक ऊपर हुवा बंद – इन कंपनियों के शेयरों में हुई जमकर खरीदारी

NIFTY SHARE PRICE : आज मंगलवार को शेयर बाजार क्रिसमस की छुट्टी के बाद खुला, निफ़्टी सुबह 21365.20 पर खुलकर दिन का न्यूनतम स्तर 21329.45 बनाते हुए दिन का उच्चतम  स्तर 21477.15 तक गया तथा अंत में 91.95 अंकों की बढ़त के साथ 21441.35 पर बंद हुआ, वहीँ बैंकिंग इंडेक्स NIFTY BANK सुबह 47576.40 पर खुलकर दिन का न्यूनतम स्तर 47411.65 बनाते हुए दिन का उच्चतम स्तर 47838.45 तक जाने के बाद अंत में 233 अंकों की बढ़त के साथ 47724.85 पर बंद हुआ।

निफ़्टी फिफ्टी के इन पांच कंपनियों के शेयरों में हुई जामकर खरीदारी :

  1. DIVISLAB के शेयरों में जामकर खरीदारी देखने को मिली। शेयर का दाम 4.55 प्रतिशत बढ़त के साथ 3863 पर बंद हुवा। 
  2.  HEROMOTOCORP के शेयरों में भी अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिली और यह NIFTY 50 के अंदर बढ़त वाली शेयरों की सूचि में दूसरे स्थान पर रहा। शेयर के भाव 2.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 4040 पर बंद हुआ।
  3. ADANIENT का बढ़त के मामलों में तीसरा स्थान पर रहा और इसका भाव 2.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2877.05 पर बंद हुवा। 
  4. चौथे स्थान पर PSU कंपनी NTPC रही और इसका शेयर प्राइस 2.36 की बढ़त के साथ 309.95 पर बंद हुआ। 
  5. पांचवें स्थान पर बढ़त के मामले में एक और PSU कम्पनी ONGC रही और इसका भाव 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 208.35 पर बंद हुआ। 

स्रोत :https://www.nseindia.com/

निफ़्टी फिफ्टी के गिरावट वाले पांच शेयर :

  1. BAJFINANCE का शेयर 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7175.05 पर बंद हुआ। 
  2. BAJAJFINSERV का शेयर 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1650.95 पर बंद हुआ। 
  3. INFOSYS का शेयर 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1546 पर बंद हुआ। 
  4. TCS  का शेयर 0.68  प्रतिशत की गिरावट के साथ 3798.1 पर बंद हुआ। 
  5. TATAMOTORS का शेयर 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 720 पर बंद हुआ। 

Leave a Comment